Topology Kya Hai? – Bus, Ring, Star, Tree और Hybrid Topology के फायदे और नुकसान हिंदी में!

Topology Kya Hai? – Bus, Ring, Star, Tree और Hybrid Topology के फायदे और नुकसान हिंदी में!

विषयों की सूची
Network Topology Ke Prakar
Ring Topology Kya Hai
Ring Topology Ke Nuksan
Star Topology Kya Hai
Star Topology Ke Nuksan
Tree Topology Kya Hai
Tree Topology Ke Nuksan
Hybrid Topology Kya Hai
Hybrid Topology Ke Nuksan
कंप्यूटर नेटवर्क विभिन्न तरह के होते है। इनके द्वारा ही किसी तरह की जानकारी को किसी दूसरे डिवाइस तक पहुँचाया जाता है। जब किसी प्रकार के 2 डिवाइस एक-दूसरे से जुड़ते है और किसी तरह की जानकारी को शेयर करते है तो इसे नेटवर्क कहते है।
  1. नेटवर्क का जो पूरा डिज़ाइन होता है उसे कैसे तैयार करना है, किस तरह के उसके प्रकार होते है इसे टोपोलॉजी कहा जाता है। अगर आप किसी ऑफ़िस में कार्य करते है या कुछ इस प्रकार का वर्क करते है जिसमें आपको इन नेटवर्क का और कंप्यूटर का अधिक प्रयोग करना होता है तो ऐसे में आपको टोपोलॉजी की जानकारी आवश्यक रूप से होना चाहिए।
  2. कंप्यूटर नेटवर्क विभिन्न तरह के होते है। इनके द्वारा ही किसी तरह की जानकारी को किसी दूसरे डिवाइस तक पहुँचाया जाता है। जब किसी प्रकार के 2 डिवाइस एक-दूसरे से जुड़ते है और किसी तरह की जानकारी को शेयर करते है तो इसे नेटवर्क कहते है।
    नेटवर्क का जो पूरा डिज़ाइन होता है उसे कैसे तैयार करना है, किस तरह के उसके प्रकार होते है इसे टोपोलॉजी कहा जाता है। अगर आप किसी ऑफ़िस में कार्य करते है या कुछ इस प्रकार का वर्क करते है जिसमें आपको इन नेटवर्क का और कंप्यूटर का अधिक प्रयोग करना होता है तो ऐसे में आपको टोपोलॉजी की जानकारी आवश्यक रूप से होना चाहिए।

    इस तरह के कार्यों को करने के लिए टोपोलॉजी और नेटवर्क टोपोलॉजी को समझना ज़रुरी होता है। तो अब हम Topology Ki Definition के बारे में पूरी तरह से जानेंगे जिससे आप इसका प्रयोग कर पाएँगे।

    Topology Kya Hai (What Is Topology In Hindi)

    नेटवर्क के शेप और लेआउट को टोपोलॉजी कहते है। नेटवर्क में जो नोड होते है वह किस तरह से आपस में एक-दूसरे से जुड़े रहते है और किस तरह से आपस में कम्युनिकेशन रखते है उसे टोपोलॉजी के द्वारा ही निर्धारित किया जाता है। यह दो तरह की होती है फ़िज़िक्स और लॉजिकल। कंप्यूटर को जिस तरह आपस में जोड़ा जाता है उस प्रक्रिया को टोपोलॉजी कहते है।

    Network Topology Kya Hai (Network Topology In Hindi)

    Network Topology के बारे में विस्तार से समझने के लिए पहले Network Topology Ki Definition को समझना होगा। जब विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर आपस में जुड़ते है और किसी तरह की जानकारी को शेयर करते है तो इसे Network कहते है। कंप्यूटर जिस तरह से आपस में जुड़े रहते है उसे ही नेटवर्क टोपोलॉजी कहते है।

    Network Topology Ke Prakar

    नेटवर्क टोपोलॉजी निम्न प्रकार की होती है। नेटवर्क को बनाने के लिए इस तरह की नेटवर्क टोपोलॉजी का प्रयोग किया जाता है। जानते है Topology Ke Prakar क्या है।

    Bus Topology Kya Hai

    इसमें एक तार के द्वारा सारे कंप्यूटरों को जोड़ा जाता है। यह भी नेटवर्क का ही एक प्रकार होता है। इसमें एक ही केबल से प्रत्येक नेटवर्क डिवाइस जुड़े होते है। इस केबल के शुरू तथा अंत के सिरे में एक मुख्य तरह का डिवाइस लगा रहता है जो टर्मिनेटर होता है। यह Signals को कंट्रोल में रखता है। इसमें सारे कंप्यूटर एक ही लाइन में जोड़े जाते है। इसके लिए टर्मिनेटर का प्रयोग किया जाता है। Bus Topology Ki Definition समझने के बाद इससे होने वाले फ़ायदे  भी जान लेते है।

    Advantages Of Topology In Hindi

    इसके कुछ महत्वपूर्ण फायदे भी होते है जो आपको आगे बताये गए है। चलिए जानते है Bus Topology के क्या फायदे है।
    • यह बहुत ही सस्ती Topology होती है।
    • Bus Topology के नेटवर्क को क्रिएट करना बहुत ही सरल होता है।
    • इस Topology में कम केबल का प्रयोग किया जाता है।

    Bus Topology Ke Nuksan

    जिस तरह इस Topology के कुछ फायदे होते है उसी तरह इसके कुछ नुकसान भी होते है जो आपको नीचे बताये गए है।
    • यह Topology थोड़ा धीरे काम करती है।
    • अगर कोई एक कंप्यूटर फैल भी हो जाता है तो इसका सारा नेटवर्क फैल हो जाता है।
    • इसमें केबल की लम्बाई सीमित होती है।

    Ring Topology Kya Hai

    यह नेटवर्क एक प्रकार से रिंग बनाने का काम करता है। यह नेटवर्क आख़िरी कंप्यूटर को सबसे पहले कंप्यूटर से जोड़ता है। इसमें डिवाइस अपने पास के दो डिवाइस से जुड़ी होती है। प्रत्येक डिवाइस में दो NIC (Network Interface Card) लगे रहते है। इस प्रकार से नेटवर्क का एक Circle बनता है जिससे डाटा एक ही दिशा में Flow होता है।

    Ring Topology Ke Fayde

    Ring Topology Network से कुछ फायदे होते है यह आपको आगे बताये गए है।
    • इसके नेटवर्क की गति काफी अच्छी होती है।
    • इसको इंस्टाल करने में ख़र्चा भी कम होता है।
    • इस Topology को मैनेज करना भी आसान होता है।
    • इसमें किसी तरह के सेंट्रल डिवाइस की जरुरत नहीं होती है।

    Ring Topology Ke Nuksan

    इस Topology से कुछ नुकसान होते है। जो नीचे दिए गए है जानते है इससे क्या नुकसान होते है।
    • इसमें अगर कोई एक कंप्यूटर खराब होता है तो इस वजह से पूरा नेटवर्क खराब हो जाता है।
    • अगर कंप्यूटर में किसी चीज को Add या Remove करना होता है तो इस नेटवर्क को एक्सेस करने में परेशानी होती है।
    • इस नेटवर्क में कंप्यूटर एक-दूसरे पर निर्भर होते है।
    • Ring Topology में ट्रबलशूटिंग करना बहुत कठिन होता है।

    Star Topology Kya Hai

    इस टोपोलॉजी में सारे कंप्यूटर एक हब से या सिर्फ एक केबल के द्वारा जुड़े रहते है। यदि आप Network Hub के बारे में नही जानते है तो इसके लिए आप हमारी इस पोस्ट  की सहायता ले सकते है। स्टार टोपोलॉजी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। इसमें सेंट्रल नेटवर्क डिवाइस एक सर्वर के रूप में अपना काम करता है और बाकी के सारे कंप्यूटर क्लाइंट के रूप में अपना काम करते है। इस टोपोलॉजी में यदि हब या स्विच में किसी तरह की परेशानी आती है तो पूरा नेटवर्क फैल हो जाता है लेकिन यदि किसी लोकल कंप्यूटर सिस्टम में कोई परेशानी आती है तो इसके नेटवर्क पर किसी तरह का कोई असर नहीं होता है।

    Star Topology Ke Fayde

    Star Topology से भी कुछ फायदे होते है जो आगे बताये गए है। जानते है इससे क्या फायदे होते है।
    • इसके माध्यम से नेटवर्क को सरलता से बड़ा कर सकते है।
    • जब कंप्यूटर या नेटवर्क केबल फैल हो जाता है तो इससे पूरे नेटवर्क पर कोई प्रभाव नहीं आता है।
    • इसको इंस्टाल करना भी बहुत आसान होता है।
    • यह सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली टोपोलॉजी है इसका इस्तेमाल अधिकतर ऑफ़िस या शॉप में किया जाता है।

    Star Topology Ke Nuksan

    इस टोपोलॉजी के कुछ नुकसान भी होते है जो नीचे दिए गए है।
    • यह टोपोलॉजी इस्तेमाल करने में महंगी होती है।
    • इस टोपोलॉजी को इंस्टाल करने की कीमत भी ज्यादा होती है।
    • यदि इसमें हब खराब हो जाता है तो इसका सारा नेटवर्क रुक जाता है और जितनी भी नोड होती है वह हब के कारण ही ठीक तरह से काम करती है।

    Tree Topology Kya Hai

    Tree Topology एक पेड़ की तरह होता है। इस टोपोलॉजी को स्टार टोपोलॉजी या बस टोपोलॉजी की तरह ही माना जाता है। जिस तरह स्टार टोपोलॉजी में एक मुख्य कंप्यूटर होता है उसी तरह इसमें भी एक मुख्य कंप्यूटर होता है और जिस तरह बस टोपोलॉजी में सभी कंप्यूटर एक तार से कनेक्ट होते है ट्री टोपोलॉजी में भी ऐसा ही होता है।

    Tree Topology Ke Fayde

    आइये आगे जानते है इस टोपोलॉजी के क्या फ़ायदे है।
    • इसमें डिवाइस का Point To Point Connection होता है।
    • ट्री टोपोलॉजी में नेटवर्क को बढ़ाना सरल होता है।
    • इंस्टाल करने में भी यह काफी सरल होता है।

    Tree Topology Ke Nuksan

    चलिए जानते है ट्री टोपोलॉजी के नुकसान क्या होते है।
    • इसके रखरखाव में परेशानी आती है।
    • इसमें बड़ी केबल की जरुरत होती है।
    • यह टोपोलॉजी महंगी भी होती है।
    • अगर एक कंप्यूटर या नोड खराब हो जाता है तो सारे चाइल्ड नोड के नेटवर्क भी काम नहीं कर पाते है।

    Hybrid Topology Kya Hai

    जब दो या दो से ज्यादा टोपोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है नेटवर्क को बनाने के लिए तो इसे हाइब्रिड टोपोलॉजी कहते है जैसे अगर एक टोपोलॉजी को दूसरी टोपोलॉजी के साथ जोड़ा जाएगा और उसके बाद जो टोपोलॉजी बनेगी उसे हाइब्रिड टोपोलॉजी कहेंगे।

    Hybrid Topology Ke Fayde

    इस टोपोलॉजी के क्या फायदे है यह आपको नीचे दिए गए है।
    • अगर नेटवर्क में किसी तरह की कोई ख़राबी आती है तो उसके फाल्ट डिवाइस को खोजना सरल होता है।
    • बड़े ऑफ़िस के नेटवर्क के लिए हाइब्रिड टोपोलॉजी अच्छी होती है।

    Hybrid Topology Ke Nuksan

    इससे होने वाले नुकसान नीचे दिए गए है।
    • इस टोपोलॉजी को इंस्टाल करना बहुत कठिन होता है।
    • यह टोपोलॉजी बहुत ही महंगी होती है।

Comments

Popular posts from this blog

Computer Virus in Hindi - कम्प्यूटर वायरस क्या है ? वायरस प्रकार

टैली में GST TAX ENTRY कैसे करें? GST ENTRY IN TALLY.ERP9 | GST NOTES IN HINDI