कंप्यूटर के अंगो के नाम Computer Parts Name In Hindi

कंप्यूटर के अंगो के नाम Computer Parts Name In Hindi

यह पोस्ट Computer Parts Name In Hindi कंप्यूटर के अंगो के नाम “Computer Parts Ke Naam” पर आधारित है। कंप्यूटर में विभिन्न प्रकार के हार्डवेयर होते है। कंप्यूटर में इनपुट और आउटपुट हार्डवेयर होते है। कंप्यूटर कई प्रकार के डिवाइस से मिलकर कार्य करता है। कंप्यूटर के अंगो के नाम इस पोस्ट सम्माहित करने का प्रयास है।
Computer Parts Name In Hindi

इनपुट डिवाइस के नाम Computer Input Device In Hindi –

1. माउस (Mouse) – माउस कंप्यूटर का इनपुट डिवाइस है जिसका कार्य डाटा को इनपुट करना होता है। इसको पॉइंटिंग डिवाइस भी कहते है।
2. कीबोर्ड (Keyboard) – कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जिसका कार्य डाटा या इन्फॉर्मेशन को इनपुट करना होता है। डाटा को कीबोर्ड की सहायता से ही टाइप किया जाता है। इस पर अल्फाबेट्स, नंबर जैसी keys होती है।
3. माइक्रोफोन (Microphone) – माइक्रोफोन का कार्य ऑडियो को इनपुट देना है। कंप्यूटर में ऑडियो को रिकॉर्ड करने के लिए माइक्रोफोन आवश्यक है।
4. टच स्क्रीन (Touch Screen) – आजकल कंप्यूटर की मॉनिटर टच स्क्रीन की तरह आती है। इसमें डाटा इनपुट “टच” करके होता है।
5. वेब कैम (Webcam) – वेब कैम का कार्य लाइव चलचित्र को कंप्यूटर में दिखाना है। वीडियो चैटिंग के लिए भी वेब कैम का उपयोग होता है।
6. जॉयस्टिक (Joystick) – यह एक पॉइंटिंग डिवाइस है। कंप्यूटर गेम्स खेलने में इसका उपयोग होता है।
7. पॉवर केबल (Power Cable) – पॉवर केबल कंप्यूटर में दो होती है। एक केबल CPU को पॉवर देती है और दूसरी केबल मॉनिटर को पॉवर सप्लाई करती है।
8. VGA केबल (Video Graphics Array) – इस केबल का कार्य CPU से डाटा को मॉनिटर में Show करना होता है।

आउटपुट डिवाइस के नाम Output Devices Name In Hindi

1. मॉनिटर (Monitor) – मॉनिटर आउटपुट डिवाइस है जिसका कार्य डाटा या इन्फॉर्मेशन को डिस्प्ले करना होता है।
2. प्रिंटर (Printer) – प्रिंटर का कार्य हार्ड कॉपी देना होता है। यह कंप्यूटर में मौजूद सॉफ्ट कॉपी को कागज पर प्रिंट देता है। यह एक आउटपुट डिवाइस है।
3. स्कैनर (Scanner) – इसका कार्य इमेज, डॉक्यूमेंट जैसी हार्ड कॉपी को स्कैन करके कंप्यूटर में लोड करना होता है।
4. स्पीकर (Speaker) – स्पीकर का कार्य ऑडियो को आउटपुट देना है। मूवीज, वीडियो, म्यूजिक की ध्वनि को स्पीकर की मदद से सुना जाता है।
5. प्रोजेक्टर (Projector) – प्रोजेक्टर का कार्य वीडियो, इमेज को पर्दे पर दिखाना है। यह कंप्यूटर में मौजूद डाटा को प्रोजेक्ट करके स्क्रीन पर दिखाता है।
6. प्लॉटर (Plotter) – प्लॉटर एक तरह का प्रिंटर ही है लेकिन यह ग्राफ़िक्स डिज़ाइन को पेपर पर आउटपुट देता है।

प्रोसेसिंग डिवाइस के नाम Computer Parts Ke Naam –

1. मदरबोर्ड (Motherboard) – मदरबोर्ड एक कंप्यूटर सर्किट है। इस पर प्रोसेसर, रैम, रोम, हार्ड डिस्क इत्यादि इंस्टॉल होते है।
2. माइक्रोप्रोसेसर (Microprocessor) – यह कंप्यूटर का मुख्य भाग होता है। कंप्यूटर की गति और क्षमता माइक्रोप्रोसेसर पर निर्भर करती है। इसको CPU भी कहते है।
3. ग्राफिक्स कार्ड (Graphic Card) – ग्राफ़िक कार्ड का कार्य मॉनिटर पर बेहतर इमेज प्रोड्यूस करना है। यह मदरबोर्ड पर होता है।
4. ऑडियो कार्ड (Audio Card) – ऑडियो कार्ड का कार्य ध्वनि प्रोड्यूस करना है। यह भी मदरबोर्ड पर होता है।
5. रैम (RAM) – रैम कंप्यूटर की प्राइमरी मैमोरी है। कंप्यूटर में मल्टीटास्किंग रैम से ही सम्भव है। Random Access Memory इसकी फुल फॉर्म है।
6. रोम (ROM) – रोम में बूट का सॉफ्टवेयर आता है। यह भी प्राइमरी मेमोरी है। Read Only Memory इसकी फूल फॉर्म है।
7. हार्डडिस्क (Hard Disk) – हार्ड डिस्क कंप्यूटर की सेकंडरी मेमोरी है। यह कई क्षमताओं में आती है।
8. CD या DVD ड्राइव (DVD Drive) – सीडी या डीवीडी को चलाने के लिए यह ड्राइव होती है।
9. पेन ड्राइव (Pen Drive) – यह भी सेकंडरी मेमोरी के अंतर्गत आती है। पेन ड्राइव एक पोर्टेबल डिवाइस है।
10. एसएमपीएस (SMPS) – इसकी फुल फॉर्म स्विच मॉड पॉवर सप्लाई है। कंप्यूटर को पावर इसके माध्यम से दी जाती है।

अन्य डिवाइस के नाम Computer Parts Name –

1. मॉडेम (Modem) – मॉडेम इनपुट और आउटपुट दोनों कार्य करता है। यह एनालोग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में कन्वर्ट करता है। डिजिटल को एनालॉग में कन्वर्ट करता है। ब्रॉडबैंड के द्वारा इंटरनेट चलाने में महत्वपूर्ण है।
2. कंप्यूटर कैबिनेट केस (Cabinet Case) – यह कंप्यूटर CPU का बाह्य आवरण है। इसमें मदरबोर्ड, हार्डडिस्क, SMPS इत्यादि होते है।
3. यूपीएस (UPS) – इस डिवाइस में बैटरी होती है। अचानक पॉवर ऑफ हो जाने पर भी यह कंप्यूटर को पॉवर देता है।

Comments

Popular posts from this blog

Computer Virus in Hindi - कम्प्यूटर वायरस क्या है ? वायरस प्रकार

टैली में GST TAX ENTRY कैसे करें? GST ENTRY IN TALLY.ERP9 | GST NOTES IN HINDI

History of Computers